दोस्ती दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। दोस्त ही दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा है जो हमारी जिंदगी को खुशनुमा बनाएं रखने के साथ ही हमारे दुख और दर्द का साथी भी होते है। मां-बाप के बाद अगर कोई अपना लगता है तो वो है दोस्त। दोस्ती को यादगार बनाने के लिए इंटरनेशनल फ्रेडशिप डे मनाया जाता है।
पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है। पूरे विश्व में दोस्ती और दोस्तों के महत्व को चिह्नित करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। इस दिन को फ्रेडशिप डे के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को पहली बार 1958 में मनाया गया था। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इस दिन को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था।
हालांकि, कई देश इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित तारीख से पहले या फिर बाद में मनाते हैं। भारत में फ्रेंडशिप डे हर अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ओहियो में फ्रेंडशिप डे 9 अप्रैल को मनाया जाता है, जबकि नेपाल में यह 30 जुलाई को मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास: फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1935 में अमेरिका से हुई थी। अगस्त के पहले रविवार को अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था, जिसकी याद और गम में एक दोस्त ने सुसाइड कर लिया था। तभी से उस दिन को सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
कब से हुई सेलिब्रेट करने की शुरूआत
पराग्वे में 20 जुलाई 1958 को डॉक्टर रमन आर्टिमियो ने एक डिनर पार्टी के दौरान अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने का आईडिया दिया। पराग्वे में हुई इस घटना के बाद विश्व में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा का जन्म हुआ। पैराग्वे में इस दिन को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।


0 Comments