बिग बॉस के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. टेलीकास्ट की डेट अनाउंस हो गई है. तीन अक्टूबर से बिग बॉस 14 शुरू हो रहा है. पहले ये रियलिटी शो सितंबर के आखिरी महीने में टेलीकास्ट होने वाला था. लेकिन किन्हीं वजहों से शो को पोस्टपोन करना पड़ा. 3 अक्टूबर को शनिवार है और इसी दिन शो लॉन्च होगा. कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा होगा. कहा जा रहा है कि प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग सलमान खान एडवांस में कर लेंगे. इसकी वजह एक्टर के दूसरे वर्क कमिटमेंट्स हैं.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान बिग बॉस 14 का प्रीमियर एपिसोड 1 अक्टूबर को फिल्म सिटी में शूट करेंगे. इसके बाद वे अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी राधे की शूटिंग शुरू करेंगे. आमतौर पर प्रीमियर एपिसोड 1 दिन पहले शूट होता है ताकि कंटेस्टेंट्स की पहचान छुपाकर रखी जा सके. लेकिन इस बार प्रीमियर एपिसोड 2 दिन पहले शूट कर लिया जाएगा.
बिग बॉस सीजन 13 के जरिए सफलता और लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वालीं शहनाज गिल अब बिग बॉस के अलगे सीजन में भी धमाल मचाने को तैयार दिख रही हैं. खबर है कि शहनाज गिल को बतौर स्पेशल गेस्ट शो में बुलाया जा सकता है. अगर पंजाब की कटरीना कैफ फिर बिग बॉस का हिस्सा बनती हैं तो टीआरपी का रिकॉर्ड टूटना लाजिमी हो जाएगा. एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक बिग बॉस के मेकर्स ने शहनाज के सामने ऑफर रखा था कि अगर वे इस सीजन में पहली स्पेशल गेस्ट के रूप में आना चाहती हैं या नहीं. अब जानकारी मिल रही है कि शहनाज ने वो ऑफर तुरंत मान लिया. बताया ये भी जा रहा है कि शहनाज बतौर स्पेशल गेस्ट आने के लिए काफी उत्साहित हैं.
पिछले दिनों खबर आई थी कि शेखर सुमन के बेटे अध्ययन बिग बॉस 14 में पार्टिसिपेट करेंगे. हालांकि बाद में अध्ययन ने खुद ट्वीट कर इन खबरों को गलत बताया था. अब अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों उन्होंने सलमान खान के शो को रिजेक्ट किया.
DNA
से बातचीत के दौरान अध्ययन ने कहा- मैं एक एक्टर, एंटरटेनर, परफॉर्मर, सिंगर हूं. इन्हीं चीजों के साथ मैं मरना चाहता हूं. बिग बॉस ने मुझे हर साल ही शो में आने के लिए अप्रोच किया है और मैंने हर साल इसे रिजेक्ट किया है. मुझे बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए बड़ा अमाउंट ऑफर किया गया था. लेकिन पैसा वो चीज नहीं जो मैं चाहता हूं. मैं टीवी पर नहीं जा सकता. और टीआरपी के लिए, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी पर्सनल लाइफ और इमोशंस की प्रदर्शनी नहीं कर सकता. अध्ययन ने आगे कहा- मैं उन लोगों की इज्जत करता हूं जो एक खास एजेंडे के साथ बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं. लेकिन मेरे जिंदगी में सपने अलग हैं. जिनपर मुझे फोकस करना है. बता दें, अध्ययन सुमन कंगना रनौत संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे थे. अध्ययन ने कंगना पर कई संगीन आरोप लगाए थे. कहा था कि कंगना उनपर जादू टोना करती थीं, उनके साथ मारपीट करती थीं. उनका फिल्मी करियर खास नहीं चला. इन दिनों वे वेब सीरीज में काम कर रहे हैं.
इससे पहले अध्ययन ने बिग बॉस में जाने की खबरों को नकारते हुए ट्वीट कर लिखा था-
मेरे बिग बॉस में जाने की खबरें झूठी हैं. थैंक्स लेकिन नो थैंक्स. बिग बॉस और कलर्स टीवी प्लीज इस चीज को क्लियर करें. दूसरे ट्वीट में अध्ययन सुमन ने लिखा था- अगर ये दुनिया का आखिरी मोड़ होगा तब भी मैं इस शो में नहीं जाऊंगा. आप चिंता ना करें. ये मेरे करियर का गोल नहीं है.
मालूम हो कि बिग बॉस 14 का प्रोमो पहले ही रिलीज किया जा चुका है और काफी पसंद किया जा रहा है. इस बार शो को लॉकडाउन थीम के तर्ज पर बनाया गया है. ऐसे में इस बार कोरोना काल में बिग बॉस को दर्शकों के बीच अलग ही अंदाज में परोसने की तैयारी है.
शो में सलमान खान की फीस को लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि सलमान खान एक एपिसोड के 20 करोड़ तक चार्ज कर सकते हैं. वैसे सलमान खान बिग बॉस का एक अहम हिस्सा हैं. ऐसे में मेकर्स उनकी हर मांग भी मानते दिखते हैं और एक्टर को हर बार बढ़ी हुई फीस देने को भी तैयार हो जाते हैं.
शो में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट आने वाला हैं, ये साफ नहीं है. लेकिन जैस्मिन भसीन और राधे मां जैसे नाम लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में शो को लेकर बज तो बन गया है. अब सभी को 3 अक्टूबर का इंतजार है जब बिग बॉस 14 शुरू होने जा रहा है.




0 Comments