चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 में शुक्रवार को रोमांचक भिड़ंत जारी है। लीग का सातवां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त हुई है और उसने विशाल स्कोर खड़ा किया है।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही और उसने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 175 रन बनाए । वहीं दिल्ली के लिए मैच में सर्वाधिक 43 गेंदों में 64 रनों की पारी पृथ्वी शॉ ने खेली। शिखर धवन ने 27 गेंदों में 35 रन बनाए।
इसके अलावा 25 गेंदों में 37 रन ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया।चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक 2 विकेट पीयूष चावला ने लिए , वहीं एक विकेट सैम कुर्रन ने लिया।चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है और जीत का दरोमदार गेंदबाजों के कंधों पर होगा ।
दिल्ली के पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस बड़े स्कोर का बचाव कर सकते हैं। दिल्ली आज यहां अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, और अवेश खान जैसे खतरनाक तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। हालांकि चेन्नई की बल्लेबाजी निचले क्रम तक है इसलिए वह आखिरी गेंद जीत के लिए संघर्ष कर सकती है। चेन्नई के लिए यहां जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है कि इससे पहले उसे हार का सामना लीग में करना पड़ा है, जबकि दिल्ली अपना पिछला और पहला मैच जीतकर आई है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया था जबकि चेन्नई ने इस साल के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था लेकिन अपने दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार मिली थी। अब देखने वाली बात रहती है कि यहां किस टीम को जीत मिलती है।


0 Comments