Ad Code

Responsive Advertisement

IPL 2020 KXIP vs MI : " दो सुपर ओवर खेलकर पंजाब ने मुंबई को दी मात, IPL के इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड "

 


आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने (KXIP) ने बाजी मारीI उसने मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती ध्वस्त कीI रविवार रात दुबई में पंजाब ने 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 176/6 रन बनाए और मैच टाई हो गयाI मुंबई ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/6 रन बनाए थेपहला सुपर ओवर 5-5 रनों से टाई रहाI इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ, जिसमें पंजाब ने धमाकेदार जीत हासिल कीI क्रिकेट इतिहास में यह अनोखा रहा, जब एक ही मैच में दो सुपर ओवर हुएI सबसे बढ़कर रविवार को ही मौजूदा आईपीएल के 35वें मुकाबले का नतीजा भी सुपर ओवर में निकलाI दिन वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया थाI

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 177 रन की चुनौती दी थी, लेकिन पंजाब की टीम 176 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गयाI पहले सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने पांच रन बनाएI मुंबई इंडियंस की जीत लगभग तय लग रही थी, लेकिन मोहम्मद शमी ने सभी यार्कर गेंद फेंकते हुए मुंबई को पांच रन ही बनाने दिए और पहले सुपर ओवर को भी टाई कर दियाI

केएल राहुल ने कहा, ''आप सुपर ओवर के लिए कभी तैयार नहीं हो सकताI कोई भी टीम इसके लिए तैयार नहीं होतीI आपको सिर्फ अपने गेंदबाज में विश्वास दिखाना होता हैI आप बस गेंदबाज के ऊपर मैच छोड़ देते हैंI शमी एक दम साफ थे कि वह सभी 6 गेंद यार्कर ही फेंकेगेI सीनियर खिलाड़ी हमारे लिए मैच जीत रहे हैं, यह बेहद जरूरी हैI

पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद मुंबई ने पंजाब के सामने जीत के लिए 12 रन की चुनौती रखीI इस चुनौती को पंजाब ने क्रिस गेल के छक्के की बदौलत हासिल कर लिया और प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखाI

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ने कहा, ''यह पहली बार नहीं है, लेकिन आप इसकी आदत नहीं डालना चाहते हैंI हमें आखिर में दो प्वाइंट मिले हैं, यह ऐसा नहीं है जैसा आप प्लान करते हैंI हम बस कड़ी मेहनत करने की कोशिश कर रहे हैंI हम अच्छा खेलने के बावजूद इस टूर्नामेंट में मैच हारे हैंI''


कोहली-धोनी जिस रिकॉर्ड के आसपास तक नहीं पहुंचे, केएल राहुल ने आसानी से बना दिया :

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान केएल राहुल ने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैI ये लगातार तीसरा मौका है जब केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैंI आईपीएल के तीन सीजन में लगातार 500 से अधिक रन बनाने का कारनामा करने वाले केएल राहुल पहले भारतीय बल्लेबाज हैंI यहां तक कि विराट कोहली और एमएस धोनी भी ये उपलब्धि अभी तक हासिल नहीं कर सके हैंI किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2020 के अभी तक खेले गए टीम के 9 मैचों में 525 रन बना लिए हैंI उन्होंने 75 के औसत और 135.65 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैंI राहुल ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैंI इस दौरान वह 2 बार नॉट आउट भी रहेI टूर्नामेंट में अभी तक बनाए अपने 525 रनों में राहुल ने 45 चौके और 18 छक्के जड़े हैंI

 

 

 


Post a Comment

0 Comments