सुपर संडे के सुपर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने यहां सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में वापसी कर ली हैI राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी का नतीजा ये हुआ था कि टीम ने हैदराबाद को 158 रनों पर ही रोक लिया थाI लेकिन बल्लेबाजी के लिए आई राजस्थान का टॉप ऑर्डर एक बार फिर पूरी तरह फेल रहा और 26 रन पर ही टीम ने स्टोक्स, बटलर और स्मिथ का विकेट गंवा दियाI इसके बाद सैमसन और उथप्पा से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन उस उम्मीद पर राशिद खान ने पानी फेरा और दोनों को पवेलियन भेज दियाI अब क्रीज पर एक ऐसी जोड़ी आई जो लगातार फेल हो रही थीI
एक समय राजस्थान की टीम 78 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थीI लेकिन इसके बाद राहुल तेवतिया और रियान पराग की जोड़ी ने जबर्दस्त हिटिंग करते हुए पूरा मैच पलट दियाI दोनों ने छठे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दीI
राहुल तेवतिया से एक बार फिर एक बड़ी पारी की उम्मीद थी तो वहीं रियान पराग भी आज के मैच में फॉर्म में वापस आ गएI राहुल तेवतिया ने जहां एक बार फिर मैच पलटकर हैदराबाद को सदमे में डाल दिया तो वहीं रियान पराग ने भी अपने बड़े शॉट्स से ये साबित कर दिया कि वो अब मिडल ऑर्डर की जान हैंI 78 के स्कोर से दोनों बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की और अंत में टीम को 5 विकेट से जीत दिला दीI तेवतिया ने 45 और पराग ने 42 रनों की पारी खेलीI
हैदराबाद की बल्लेबाजी :
राजस्थान रॉयल्स के हीरो रहे फ्लॉपराजस्थान रॉयल्स ने 159 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद ही अजीब रणनीति अपनाईI राजस्थान ने ओपनिंग में बेन स्टोक्स को उतार दिया जो कि महज 5 रन पर आउट हो गएI इसके बाद कप्तान स्मिथ भी 5 रन बनाकर रन आउट हो गएI जोस बटलर ने भी महज 16 रन पर हथियार डाल दियेI सैमसन और उथप्पा ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन राशिद खान ने दोनों को पैवेलियन की राह दिखा दीI उथप्पा 18 और सैमसन 26 बनाकर आउट हुएI
जीत के हीरो- तेवतिया और पराग : राजस्थान रॉयल्स के 78 रनों पर 5 विकेट गिर गए थेI इसके बाद क्रीज पर राहुल तेवतिया और रियान पराग की जोड़ी थीI दोनों बल्लेबाजों को देखकर ये लग रहा था कि आज भी टीम का मिडल ऑर्डर फेल होगा और राजस्थान मैच हार जाएगीI लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों को झटका देते हुए दोनों बल्लेबाजों ने पूरे मैच को ही पलटकर रख दियाI 78 के स्कोर से लेकर इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दियाI टीम ने 19.5 ओवर्स में 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लियाI तेवतिया ने 45 और पराग ने 42 रन बनाएI इस जीत के साथ अब राजस्थान की टीम वापस टूर्नामेंट में आ गई हैI राहुल तेवतिया और रियान पराग ने अब हैदराबाद के गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया हैI दोनों बल्लेबाज 18 और 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैंI राजस्थान रॉयल्स को यहां से जीत के लिए 18 गेंदों में 36 रनों की जरूरत हैI
तेवतिया ने पलटी राजस्थान की किस्मत : तेवतिया ने एक बार फिर मैच को पलटकर रख दिया हैI राहुल तेवतिया ने यहां राजस्थान को जीत दिला दी हैI तवेतिया ने 45 रनों का पारी खेली तो वहीं रियान पराग भी 42 रन पर नाबाद रहेI ऐसे में राजस्थान ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया हैI उन्होंने राशिद खान के एक ही ओवर में तीन चौके जड़ दिएI


0 Comments