Ad Code

Responsive Advertisement

KKR vs CSK : क्या चेन्नई से पुराना हिसाब बराबर कर पाएगी कोलकाता ??

 


IPL 2020 में आज मुकाबला है कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का, दो ऐसी टीमें जो अभी तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैंI ये मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में हो रहा हैI ये CSK का इस सीजन में छठा मैच है, जबकि KKR पांचवी बार मैदान में उतर रही हैI इस मैच को जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगीI चेन्नई इस मैच में फॉर्म में वापसी के साथ उतर रही हैI टीम ने पिछले मैच में पंजाब को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थीI वहीं KKR को अपने पिछले मैच में दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा थाI

 

आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 168 रनों का लक्ष्य दिया हैI कोलकाता के लिए इस सीज़न में पहली बार ओपनिंग करने आए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाएI वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कर्ण शर्मा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाएइससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने शानदार शुरुआत दिलाईI इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 37 रन जोड़ेI हालांकि, इसमें गिल का योगदान बेहद कम थाI गिल 12 गेंदो में 11 रन बनाकर आउट हुएइसके बाद नितीश राणा भी सस्ते में निपट गए, राणा ने 10 गेंदो में सिर्फ 9 रन बनाएI


इसके बाद चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए सुनील नारेन ने तेज़ी से रन बनाने की कोशिश कीI लेकिन 9 गेंदो में 17 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गएI हालांकि, इसके बावजूद त्रिपाठी ने एक छोर संभाले रखा और चेन्नई के गेंदबाज़ों को कूटते रहे98 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद इयोन मोर्गेन 07 और आंद्रे रसेल 02 भी सस्ते में आउट हो गएI लेकिन त्रिपाठी एक ओर से डटे रहेI त्रिपाठी ने 51 गेंदो में 81 रनों की शानदार पारी खेलीI इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.82 का रहाI अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाएत्रिपाटी के आउट होने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक भी 12 रन बनाकर चलते बनेI हालांकि, पैट कमिंस ने अंतिम में 9 गेंदो में नाबाद 17 रन बनाए और टीम का स्कोर किसी तरह 170 के पार पहुंचा दियाI

वहीं चेन्नई के लिए इस सीज़न का अपना पहला मैच खेल रहे कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिएI उन्होंने नितीश राणा और सुनील नारेन को अपना शिकार बनायाI इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी शानदार गेंदबाज़ी कीI शार्दुल ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिएI सैम कर्रन और ड्वेन ब्रावो ने भी अंत में केकेआर के बल्लेबाज़ों को खासा परेशान कियाI सैम को दो और ब्रावो को तीन सफलता मिलींI हालांकि, ब्रावो ने अपने कोटे के चार ओवर में 37 रन खर्च किएI

 

 


Post a Comment

0 Comments