Ad Code

Responsive Advertisement

इंग्लैंड-पाकिस्तान पहला टेस्ट LIVE: इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन के पार, ओली पोप टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे

 

ENG. Vs PAK LIVE at Manchester : सलामी बल्लेबाज शान मसूद के शतक और शादाब खान के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से अच्छा स्कोर बनाने के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड पर दबाव बना लिया था पाकिस्तान की पहली पारी 326 रनों पर सिमटी। उसके लिए शान मसूद ने 319 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे अधिक 156 रन बनाए, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 92 रन बना लिए थे जोस बटलर (15*) और ओली पोप (46*) नाबाद लौटे हैं। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 5 विकेट पर 120 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर और क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। पोप टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। नसीम शाह ने उन्हें शादाब खान के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड के 6 विकेट शेष हैं, जबकि वह पाकिस्तान से 234 रन पीछे हैं।

कप्तान जो रूट भी नहीं कर सके कमाल
12 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान जो रूट से उम्मीद थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वह सिर्फ 14 रन बना सके। उन्हें यासिर शाह ने रिजवान के हाथों कैच आउट किया। स्कोर 62-4

इंग्लैंड के ओपनर सस्ते में लौटे, स्कोर 12/3
इंग्लिश टीम के दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गए। रोरी बर्न्स को शाहीन अफरीदी ने 4 रनों पर चलता किया तो डोम सिबले 8 रन पर अब्बास की गेंद पर आउट हुए। दोनों ही LBW हुए। इसके बाद बेन स्टोक्स (0) को अब्बास ने बोल्ड कर दिया।

पाकिस्तान की पहली पारी
पाकिस्तान की पहली पारी 326 रनों पर सिमटी। उसके लिए शान मसूद ने 319 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे अधिक 156 रन बनाए, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके।


Post a Comment

0 Comments