PM Kisan Samman Nidhi Yojana Fund: देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं.पीएम वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए इसकी घोषणा करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan
Samman Nidhi Yojana) में रजिस्टर्ड किसानों के लिए इस योजना की छठी किस्त (Fund of sixth
installment of PM Kisan Samman Nidhi yojana) के लिए 17 हजार करोड़ रुपये को भी मंजूरी देंगे. इस फंड के रिलीज होने के बाद करीब 8.5 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की छठी किस्त भेज दी जाएगी.
देशभर के अलग अलग क्षेत्रों से लाखों किसान, सहकारी समितियां और नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. बता दें कि एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के लिए पीएम मोदी एक लाख करोड़ जारी करेंगे. कृषि क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट्स के आगे बढ़ाने और कृषि के आधुनिका विकल्पों को तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी थी.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार इस योजना में हर साल किसानों को 6000 रुपये (pm
kisan benefit status)की मदद देती है. किसानों को यह आर्थिक सहायता उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने लिए दी जा रही है. सरकार साल में तीन बराबर किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में यह रकम भेजती है. मोदी सरकार ने देश के लगभग 14 करोड़ किसानों को इस योजना से जोड़ने की योजना बनाई है. अगर आप मझोले या छोटे किसान है तो आप इस योजना में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. सरकार को एक अगस्त से किसानों के खाते में रुपये भेजने थे लेकिन अब फंड रिलीज होने के बाद जल्द ही खातों में छठी किस्त भेज दी जाएगी.
आपको बता दें कि एग्री इंफ्रा फंड उस 20 लाख करोड़ पैकेज का हिस्सा है जो केंद्र सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए घोषित किए थे. इस फंड के माध्यम से किसानों को अगले दस साल तक वित्तीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. यह फंड कटाई के बाद फसल के बेहतर प्रबंधन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और
(Community agricultural assets) जैसे कि कोल्ड स्टोरेज, कलेक्शन सेंटर, प्रॉसेसिंग यूनिट बनाने में मदद करेगा.
सरकार कई लोन देने वाली संस्थाओं के साथ एग्रीमेंट करके ये एक लाख करोड़ रुपये की फाइनेंस की स्कीम शुरू कर रही है. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में से 11 बैंकों ने पहले ही कृषि सहयोग और किसान कल्याण विभाग के साथ एमओयू साइन कर लिया है.
एक अगस्त से पीएम किसान योजना की छठी किस्त आना शुरू हो गई है लेकिन अगर आपका पैसा आपके खाते में नहीं पहुंचा है तो आप परेशान न हो. संख्या ज्यादा होने की वजह से कुछ दिन लेट हो सकता है इसलिए आप इंतजार करिए. अगर तब भी आपका पैसा नहीं आता तो आप इन नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं.
PM Kisan Samman yojna Landline
Numbers: 011—23381092, 23382401
PM Kisan Samman Yojna Toll Free
Number: 18001155266
PM Kisan Yojana Helpline Number:
155261
PM Kisan another helpline:
0120-6025109
देश का कोई भी किसान जो इस योजना से जुड़ा है वह इसकी ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकता है. इसके लिए सबसे pmkisan.gov.in पर जाइए, फिर सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफीशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाइए
नए पेज ओपेन होने पर आप Farmers
Corner वाले टैब पर क्लिक करें इसके बाद अगले पेज पर Beneficiary Status का लिंक होगा. यहां आप अपनी जानकारी दे कर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले कई किसानों डॉक्यूमेंट्स में डिटेल गलत होने की वजह से भी उन्हें लाभ नहीं मिल सका इसलिए जरूरी है कि अगर आपका पैसा नहीं आया है तो एक बार जाकर अपना डेटा चेक जरूर करें.
0 Comments