दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के साथ हॉटस्टपॉट जोन (Hotspot Zone) की संख्या भी बढ़ने लगी है। वहीं उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) ने सरकार को इसके लिए एक नई रणनीति बनाने का आदेश दिया है। ऐसे में अब दिल्ली सरकार (Delhi Govt) के राजस्व विभागा ने उभरते हुए हॉटस्पॉट जोन की एक लिस्ट तैयार की है।
ऐसे इलाके हैं जहां से कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इन इलाकों में कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर और पश्चिम विहार जैसे इलाके शामिल हैं। दिल्ली के 11 जिलों के ऐसे इलाकों को जहां कोरोना के अधिक केस सामने आ रहे हैं इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने 1 से 16 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार इस लिस्ट को तैयार किया है। बता दें कि वर्तमान में दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 1937 हैI नियम उल्लंघन पर कोविड केयर सेंटर जाएंगे होम आइसोलेशन वाले मरीज कोरोना को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार अब सख्ती भी बरत रही है। इसी क्रम में होम आइसोलेशन वाले मरीजों से अब नियमों का पालन सख्ताई से करवाया जाएगा। कुछ मरीज ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे मरीजों की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए फैसला किया है कि इन्हें अब कोविड केयर सेंटरों में भेजा जाएगा।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिला आयुक्तों को आदेश दिया गया है कि जो भी मरीज होम आइसोलेशन में हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनकी पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर या कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मजह 20 दिन में 10 हजार से ज्यादा होम आइसोलेशन वाले मरीज बढ़े हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने कहा है यहां के कुछ प्रवाइवेट असप्तालों में बाहरी मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण आईसीयू बेड्स की संख्या में कमी आई है। जैन ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में 15,804 बेड्स में से 7,051 बेड्स भरे हुए हैं। विशेष रूप से कुछ निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड्स बाहरी मरीजों के कारण भरे हुए हैं। क्योंकि लोग इलाज के लिए दिल्ली के विशिष्ट अस्पतालों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में हमें समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली (Delhi) में 3,714 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,789 हो गई है। वहीं एक दिन में 36 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 4,465 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

0 Comments