Ad Code

Responsive Advertisement

IPL 2020 KXIP VS RCB : पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 207 रन का लक्ष्य

 


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का छठा मैच गुरुवार (23 सितंबर) को रॉयल चैलेंजर्स बैंलगोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा है। 

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन :-

एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।

पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन :-
केएल राहुल (C, wk), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन / क्रिस गेल, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, कृष्णप्पा गौथम, क्रिस जॉर्डन (शेल्डन कॉटरेल, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।



पंजाब इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी कर रही है I खबर लिखे जाने तक पंजाब ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं I केएल राहुल 32 गेंदो में 47 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं I उनके साथ वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं I वहीं मयंक्र अग्रवाल 26 रन बनाकर पलेवियन लौट गए I

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने किंग्स इलेवन पंजाब को सधी शुरुआत दिलवाई। 5 ओवर तक टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन 7वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया।

मयंक 26 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। 10 ओवर के खत्म होने तक पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन है।इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। क्रिस जोर्डन और कृष्णप्पा गौतम नहीं खेल रहे। उनकी जगह मुरुगन अश्विन और जेम्स नीशाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 13 के अपने पहले मुकाबले में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था जबकि बैंलगोर ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी थी।


मैच में पंजाब के कप्तान केएल राहुल दो रन बनाते ही आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए I राहुल ने आईपीएल की 60वीं पारी में यह कारनामा किया I क्रिस गेल के नाम है सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड I




आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है I गेल ने सिर्फ 48 पारी में यह कारनामा किया था I इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके शॉन मार्श का नाम है I इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने 52 पारियों में यह कारनामा किया था I वहीं अब राहुल आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं I


इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम था I सचिन ने 63 पारियों में यह कारनामा किया था I अब राहुल ने 60 पारियों में 2,000 रन बनाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया है I









Post a Comment

0 Comments