Ad Code

Responsive Advertisement

" फिर सक्रिय हुआ मानसून, मुंबई में तेज बारिश, राजस्थान में भी ओरेंज अलर्ट जारी "

 


देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर बारिश ने जमकर रंग जमाया। मंगलवार देर रात तक जोरदार बारिश होने के कारण जगह-जगह पर जलभराव हो गया। सड़कों में लबालब पानी भरने के कारण कई घंटों तक वाहन चालक फंसे रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़कों पर फंसे वाहन चालकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

वहीं, भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। देर रात तक यात्री टिन शेड के नीचे छिपे रहे। उधर, पटरियों में पानी भरने की वजह से भी यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

बारिश से बिगड़ते हालात को देखते हुए लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं रोक दी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मुंबई में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और यहां तेज बारिश की भी संभावना है। उधर, मंगलवार रात को हुई भारी के कारण लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर बारिश का पानी भरने की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।



रातभर हुई भारी बारिश ने मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र में जिलों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात गंभीर रूप से बाधित हुई है और आवश्यक सेवा दे रहे लोगों के आवागमन को प्रभावित किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

आईएमडी के अनुसार, शहर में 12.20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरों में रात के दौरान 27.50 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई। आईएमडी मुंबई ने आगामी दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, इसके साथ ही अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक आवश्यक हो घर से बाहर निकलें।

सेंट्रल मुंबई के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों जैसे सायन, माटुंगा, कुर्ला, चूना भट्टी, मझगांव, मस्जिद बंदर और बाइकुला से भारी जल-जमाव की सूचना मिली है।

उपनगरों में कई इलाकों के अलावा गोरेगांव, मलाड, दहिसर, कुर्ला, घाटकोपर, मुलुंद में जलभराव होने की जानकारी सामने आई है। सीआर के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि, सेंट्रल रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे और वाशी तक उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी हैं। स्पेशल मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।

वहीं रेल पटरियों के जलमग्न होने कारण वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट से अंधेरी के बीच सभी उपनगरीय सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

आईएमडी, मौसम विज्ञान के डिप्टी डायरेक्टर जनरल केएस होसलिकर ने कहा, मुंबई और ठाणे उपनगरों में पिछले 12 घंटों में भारी बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड करने की जानकारी मिली है।

इसके अलावा राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 23 सितंबर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस वक्त तक मानसून पूरी तरह विदा हो जाता है लेकिन, इस बार मानसून ने फिर सक्रियता दिखाई है जिस वजह से तेज बारिश की संभावना बन सकती है।

 

 


Post a Comment

0 Comments