आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाएI मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 54 गेंदो में सबसे ज्यादा 80 रन बनाएI रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदो में 47 रनों की तुफानी पारी खेलीI
मुंबई इंडियंस के कप्तान और तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आइपीएल में छक्कों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आइपीएल के 13वें सीजन के पांचवें मैच में जब एक बार रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया तो वे फिर आतिशी अंदाज में नजर आए। जी हां, रोहित शर्मा आइपीएल के इतिहास में 200 या फिर इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
दरअसल,
रोहित
शर्मा
ने
IPL के इतिहास में छक्का का दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने रोहित शर्मा ने ये कमाल किया है। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। कोलकाता की ओर से 14वें ओवर में गेंदबाज के लिए कुलदीप यादव के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। इसी के साथ हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने आइपीएल करियर में 200 छक्के पूरे कर लिए।
मुंबई
के
कप्तान
रोहित
शर्मा
ने
खबर
लिखे
जाने
तक
47 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बना लिए हैं। उधर, आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की बात करें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा से पहले सिर्फ क्रिस गेल (326 छक्के), एबी डिविलियर्स (214 छक्के) और एमएस धौनी (212 छक्के) ही ये कारनामा कर पाए हैं। महेंद्र सिंह धौनी इकलौते भारतीय थे, जो दो सौ या इससे ज्यादा छक्के आइपीएल में जड़ पाए हैं, लेकिन अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक दूसरे ही ओवर में एक रन बनाकर चलते बनेI हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव 47 और रोहित 80 ने दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कीI
रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए, वहीं सूर्यकुमार ने छह चौके और एक छक्का लगायाI आईपीएल 2020 में रोहित का यह पहला अर्धशतक हैI इसके साथ ही रोहित ने आईपीएल में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिएI वहीं रोहित अब आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गएI इन दोनों के अलावा सौरभ तिवारी ने 13 गेंदो में 21 और हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदो में 18 रन बनाएI
वहीं कोलकाता के लिए पैट कमिंस काफी महंगे साबित हुएI कमिंस ने तीन ओवर में 49 रन दिएI सुनील नारेन और युवा शिवम मावी ने कमाल की गेंदबाज़ी कीI नारेन ने अपने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया, वहीं मावी ने अपने कोटे के चार ओवर में एक मेडन के साथ 32 रन देकर दो विकेट चटकाएI


0 Comments