Ad Code

Responsive Advertisement

IPL 2020 RR vs KKR: शुबमन गिल - इयोन मोर्गन की पारियों से राजस्थान के सामने 175 का लक्ष्य

 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आज 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ हो रही है I ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है I राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप पर है क्योंकि टीम ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है I वहीं केकेआर सातवें पायदान पर है जहां टीम को एक मैच में हार और एक में जीत नसीब हुई है I दोनों टीमें आज अपना तीसरा मुकाबला खेल रही है I स्टीव स्मिथ एंड कंपनी ने अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 16 रनों से जीता था तो वहीं दूसरे में टीम ने पंजाब को 4 विकेट से हराया थाजबकि केकेआर को पहले मैच में मुंबई के हाथों 49 रनों से हार मिली थी तो वहीं दूसरे मैच में टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था I

दोनों टीमें :

कोलकाता नाइटराइडर्स : शुभमन गिल, सुनील नारायन, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक, मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती


राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, रॉबिन उथप्पा, जोफ्रा आर्चर, रेयान पराग, टॉम करेन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट

 

आईपीएल 2020 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए I कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली I वहीं इयोन मोर्गेन 34 रन बनाकर नाबाद रहे I

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता को पहला झटका 36 रनों के स्कोर पर सुनील नारेन के रूप में लगा I नारेन 15 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर बोल्ड आउट हुए I इसके बाद नितीश राणा और शुभमन गिल ने पारी को संभाला I शुभमन ने 34 गेंदो में पांच चौको और एक छक्के की बदौलत 47 रन बनाए I वहीं राणा ने 17 गेंदो में दो चौको और एक छक्के के साथ 22 रनों की पारी खेली I दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की I

हालांकि, 82 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई I केकेआर ने एक समय 115 रनों पर अपने पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ों के विकेट खो दिए थे I इस बीच दिनेश कार्तिक 00 और आंद्रे रसेल 24 रन बनाकर आउट हुए I

इसके बाद इयोन मोर्गेन ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 23 गेंदो में 34 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया I मोर्गेन ने एक चौका और दो छक्के लगाए I उनके अलावा पैट कमिंस ने 12 और कमलेश नागरकोटी ने नाबाद 8 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली I वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे शानदार गेंदबाज़ी की I आर्चर ने अपने कोटे के चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट झटका I इसके अलावा अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट, टॉम कर्रन और राहुल तेवतिया को एक-एक सफलता मिली I

 


Post a Comment

0 Comments