जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सरपंच रहे भाजपा नेता की बुधवार को आतंकवादियों द्वारा गोली मारने से मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में खग के ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह को बडगाम में आतंकवादियों ने गोली मार दी, जहां उनकी मौत हो गईI जम्मू और कश्मीर पुलिस (JK Police) ने इसकी जानकारी दी हैI
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि बडगाम में खाग के ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष, भूपिंदर सिंह आतंकवादियों द्वारा मारे गए हैं। बुधवार शाम आतंकवादियों ने भूपिंदर सिंह पर गोलीबारी की, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने खाग पुलिस स्टेशन में उनके साथ गए 2 पीएसओ को छोड़ दिया था और श्रीनगर में अपने आवास पर चले गए। पुलिस को सूचित किए बिना वह दलवाश गांव गए जहां उन पर हमला किया गया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:45 बजे आतंकवादियों ने खग के बीडीसी अध्यक्ष, भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) पर गोलीबारी की, जिनकी मौके पर ही मौत हो गईI
पुलिस ने आगे बताया कि उन्होंने अपने साथ रहने वाले दो पीएसओ को खग पुलिस स्टेशन में ही छोड़ दिया और श्रीनगर में अपने आवास पर चले गएI पुलिस को सूचित किए बिना, वह दलवाश गांव में चले गए, जहाँ उन पर हमला किया गयाI

0 Comments