आईपीएल 2020 में आज एक बार फिर एमएस धोनी विराट कोहली एक साथ मैदान पर दिखाई दे रहे हैंI हालांकि वे एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल रहे हैंI आज के दूसरे मैच में एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच हैI इन दोनों टीमों कप्तान जब आमने सामने होते हैं तो मैच रोचक शानदार होते ही हैंI अब एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए विराट कोहली एमएस धोनी कभी भी एक दूसरे के साथ एक ही टीम के लिए नहीं खेल सकेंगेI जब भी ये दोनों खेलेंगे तो एक दूसरे के खिलाफ ही खेलेंगेI आज धोनी की चालों से विराट कोहली कैसे पार पाएंगे, यह देखना भी कम रोचक नहीं होगाI वहीं विराट कोहली एमएस धोनी को आउट करने के लिए क्या कुछ करने वाले हैं, यह भी देखने में मजा आएगाI
रॉयल चैलेंजर्ल बैंगलोर चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर तीन-तीन मैच खेल चुकी हैंI चेन्नई सुपरकिंग्स ने दुबई में तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली हैI दूसरी ओर विराट कोहली की टीम ने सिर्फ एक मैच जीता है जबकि दो मैच यहां हारेI दुबई की विकेट स्पिनर्स के लिए फायदेमंद होती है हालांकि बल्लेबाजों ने भी यहां रन बनाए हैंI दुबई के मैदान पर इस सीजन के 24 मुकाबले होने वाले हैं अभी तक 10 मुकाबले खेले गए हैं ये 11वां मैच होने वाला हैI
चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन : शेन वॉटसन, फैफ डुप्लैसी, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, एन जगदीशन, सैम करन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, करन शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन : एरोन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इशरू उड़ाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल
आईपीएल में आज खेले जा रहे दूसरे मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैंI आज विराट कोहली ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैI आज भी आरसीबी की ओर से एरॉन फिंच देवदत्त पडिक्कल ने ओपिनंग कीI एरॉन फिंच इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर सके जल्दी ही आउट हो गएI इसके बाद आए विराट कोहली ने जरूर आज शानदार बल्लेबाजी कीI विराट कोहली ने आज अपना इस आईपीएल का दूसरा अर्धशतक पूरा कियाI आखिरी के ओवरों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कीI हालांकि एबी डिविलियर्स आज शुन्य पर ही आउट हो गएI वहीं देवदत्त पडिक्कल शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी कीI विराट कोहली ने 52 गेंद में शानदार 90 रन की पारी खेलीI
आईपीएल के अब तक इतिहास की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मैच खेले हैं, जिसमें से धोनी की टीम सीएसके ने 15 मैच जीते हैं, वहीं विराट कोहली की आरसीबी को मात्र आठ ही मैचों में जीत मिल सकी हैI यानी पलड़ा कहीं न कहीं एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स का ही भारी हैI लेकिन इस बार आईपीएल यूएई में हो रहा है यहां पर बहुत कुछ बदला हुआ नजर आ रहा हैI देखना होगा कि आज कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती हैI


0 Comments