Ad Code

Responsive Advertisement

IPL प्वॉइंट टैली : दिल्ली-मुंबई ने पकड़ी रफ्तार, पंजाब की गाड़ी लड़खड़ाई

 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच मैच खेला गयाI इस मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 69 रन से हराया और प्वॉइंट टेबल (IPL Points Table) में तीसरे स्थान पर पहुंच गईI हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाएI इसके जवाब में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 16.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मैच हार गईI इस मैच में हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरेस्टो (Jonny Bairstow) ने 55 गेंदों में 97 और डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 40 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलीपंजाब की तरफ से निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 37 गेंदों में 77 रन की पारी खेली, जो बेकार चली गईI इस जीत के साथ आईपीएल 2020 प्वॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरी पोजिशन पर पहुंच गई हैI

IPL प्वॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस (MI) टॉप पर हैI मुंबई ने अभी तक 6 में से चार मैच जीतI हैंI टीम के 8 प्वॉइंट +1.488 नेट रन रेट हैंI वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 4 मैचों में जीत के साथ दूसरे पर हैI दिल्ली कैपिटल्स (DC) के भी 8 प्वॉइंट हैं, लेकिन टीम का नेट रन रेट +1.060 हैI दिल्ली को आज राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपना छठे मैच खेलना हैI ऐसे में आज दिल्ली कैपिटल्स के पास एक बार फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर जाने का मौका होगाI



तीसरे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबादआईपीएल 2020 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद हैI हैदराबाद ने अबतक 6 में से 3 मैच जीते हैंI टीम का नेट रन रेट + 0.232 हैं और प्वॉइंट 6 हैंI वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 5 में से 3 मैच जीतकर चौथे स्थान पर हैI कोलकाता के 6 प्वॉइंट और नेट रन रेट +0.002 हैI विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पांच में से 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर हैI टीम के 6 प्वॉइंट हैं और नेट रन रेट -1.355 हैI

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में छठे स्थान पर हैI सीएसके इस टूर्नामेंट में अबतक 6 में से 2 मैच जीत पाई है, टीम के पास 4 प्वॉइंट हैं और नेट रन रेट-0.371 हैI स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स 4 प्वॉइंट और नेट रन रेट -0.826 के साथ सातवें स्थान पर हैI राजस्थान ने 5 में से दो मैच जीते हैंI किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 6 में से सिर्फ एक मैच जीतकर सबसे निचले यानी आठवें पायदान पर हैI टीम का नेट रन रेट -0.431 और प्वॉइंट 2 हैंI


ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर केएल राहुल :

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भले ही प्वॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस में टीम के कप्तान केएल राहुल टॉप पर हैंI केएल राहुल ने अबतक 6 मैचों में 313 रन बनाए हैंI इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 6 मैचों में 299 रनों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डुप्लेसिस हैंI पंजाब के मयंक अग्रवाल 6 मैचों में 281 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैंI 6 मैचों में 241 रन के साथ हैदराबाद के जॉनी बेयरेस्टो चौथे स्थान हैं और पांचवे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 6 मैचों में 227 रनों के साथ हैंI

पर्पल कैप पर अभी है कगिसो रबाडा का कब्जा :

पर्पल कैप की दौड़ में भले ही दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा हों, लेकिन इस लिस्ट में बोलबाला मुंबई इंडियंस का हैI कगिसो रबाडा 5 मैचों में 7.50 की इकोनॉमी और 12 विकेट के साथ शीर्ष स्थान पर हैंI दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैI बुमराह ने 6 मैचों में 8.16 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैंI तीसरे और चौथे स्थान पर भी मुंबई इंडियंस के गेंदबाद हैंI तीसरे पर 6 मैचों में 7.84 की इकोनॉमी और 10 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट हैंI वहीं, 6 मैचों में 7.72 की इकोनॉमी और 9 विकेट के साथ जेम्स पैटिंसन हैंI इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैंI उन्होंने अबतक 6 मैचों में 8.51 की इकोनॉमी से 9 विकेट लिए हैंI


Post a Comment

0 Comments