क्या आप जानते हैं कि IPL में पहला शतक लगाने वाला भारतीय बल्लेबाज कौन था ? जवाब है- मनीष पांडेयI 2009 में शतक लगाकर सुर्ख़ियों में आए मनीष पांडेय का करिअर इसके बाद उतार-चढ़ाव भरा रहाI लेकिन अब उन्होंने एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली हैI सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडेय ने रविवार को आईपीएल के 26वें मुकाबले में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने IPL में अपने 3000 रन पूरे किए। उन्होंने 137 मैच की 127 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया। ऐसा करने वाले वे 16वें खिलाड़ी हैं।
पांडेय ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ 44 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 40 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडेय के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। मनीष ने इस लीग में एक शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। मनीष पांडेय आइपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने 73 गेंदों नें 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
11 अक्टूबर को SRH और रॉयल्स के बीच मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाएI मनीष पांडेय पारी के टॉप स्कोरर रहेI दो चौके, तीन छक्के की मदद से 44 गेंद पर 54 रन बनाएI इसी पारी के दौरान उन्होंने तीन हजार IPL रन भी पूरे किएI मनीष ने 137 IPL मैच की 127 पारियों में 3045 रन बनाए हैंI औसत करीब 29 की और स्ट्राइक रेट 121 काI इसमें एक शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैंI IPL के टॉप रन स्कोरर की लिस्ट में वे 16वें नंबर पर हैंI पहले नंबर पर हैं विराट कोहली, जिनके 183 मैच में 5635 रन हैंI
मनीष पांडेय की गिनती फिटेस्ट इंडियन क्रिकेटर्स में होती हैI चर्चित यो-यो फिटनेस टेस्ट में बेहतरीन स्कोर हासिल करके वो एक वक्त काफी सुर्ख़ियों में रहे थेI कुल 26 वनडे में मनीष ने 35 की औसत से 492 रन बनाए हैंI इसमें एक शतक भी शामिल है, जो उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ ऑस्ट्रेलिया में टारगेट चेज़ करते हुए जड़ा था और टीम को जिताया थाI इसके अलावा उन्होंने 38 T20 इंटरनेशनल में 127 की स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैंI
वॉर्नर का भी रिकॉर्ड :
इसी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 38 गेंद पर 48 रन की पारी खेलीI इस दौरान वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए 3500 IPL रन पूरे किएI वॉर्नर के पूरे IPL करिअर की बात करें तो उन्होंने 133 मैच में 4981 रन बनाए हैंI टॉप स्कोरर की लिस्ट में वॉर्नर नंबर-4 पर हैंI
किसी एक टीम की तरफ से सबसे ज़्यादा T20 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैI कोहली ने RCB की तरफ से 6039 रन बनाए हैंI इसमें IPL और चैंपियंस लीग में RCB की तरफ से बनाए गए उनके रन शामिल हैंI हार जीत से आगे बढ़ कर कोहली ने अपनी टीम के लिए ये कारनामा किया हैI

0 Comments