Ad Code

Responsive Advertisement

" डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया टैक्‍स में घपला, अरबों की संपत्ति और इनकम टैक्‍स भरा ही नहीं "

 


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल् ट्रंप के इनकम टैक् अदायगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रंप ने पिछले 15 साल में 10 साल टैक् नहीं दिया। यही नहीं उन्होंने वर्ष 2016 और वर्ष 2017 में केवल 750 डॉलर टैक् दिया। ऐसा तब है जब डोनाल् ट्रंप ने 42 करोड़ डॉलर से ज्यादा रुपये की कमाई की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कुल संपत्ति 2.1 अरब है। कोरोना वायरस महामारी में उनकी संपत्ति में एक अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले कई सालों से ट्रंप ने अपने ट्रैक् रेकॉर्ड को सार्वजनिक नहीं किया है। यही नहीं वह इसे छिपाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। डोनाल् ट्रंप का कहना है कि अभी टैक् का ऑडिट चल रहा है। न्यूयॉर्क टाइम् की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अपने बिजनस साम्राज् में भारी नुकसान दिखाकर टैक् कम रखा है।


ट्रंप ने दावा किया है कि वर्ष 2018 में उन्हें 4 करोड़ 74 लाख डॉलर का नुकसान हुआ। वह भी जब उन्होंने इसी वित्तीय वर्ष में 43 करोड़ 49 लाख डॉलर की आय दिखाई थी। ट्रंप ने भारी नुकसान दिखाकर 7.29 करोड़ डॉलर का टैक् रिफंड हासिल किया था और इसको लेकर पिछले एक दशक से उनकी कानूनी लड़ाई चल रही है। अगर उनके खिलाफ फैसल आता है तो उन्हें 10 करोड़ डॉलर देना पड़ सकता है। उधर, ट्रंप ने खुलासे पर पूरी रिपोर्ट को ही खारिज कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'यह पूरी तरह से फेक न्यूज है।' उन्होंने कहा, 'वास्तव में मैंने टैक् अदा किया है और आप इसे जल् ही मेरे टैक् रिटर्न में देखेंगे। यह अभी आडिट में चल रहा है और यह लंबे समय से ऑडिट में है।' ट्रंप संगठन के वकील एलन गार्टेन ने दावा किया है कि इस रिपोर्ट में ज्यादातर तथ् सही नहीं हैं।

2016 से पहले ट्रम्प ने 15 साल में से 10 साल का इन्कम टैक्स नहीं दिया :


अमेरिका
के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2016 में चुनाव लड़ने से पहले के 15 साल में से 10 साल का आयकर भुगतान नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस साल वे राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में आए और व्हाइट हाउस में रहने के पहले साल के दौरान उन्होंने केवल 750 डॉलर कर के तौर पर चुकाए। हिल समाचार वेबसाइट ने बताया कि न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने ट्रम्प के पिछले 20 सालों की ट्रम्प की कर संबंधी जानकारी का खुलासा किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि उसने राष्ट्रपति के व्यक्तिगत और ट्रम्प ऑगेर्नाइजेशनके आयकर रिटर्न की 90 के दशक से समीक्षा की। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने 2016 और 2017 में केवल 750 डॉलर के आयकर का भुगतान किया। वहीं पिछले 15 सालों में से 10 साल में आयकर का भुगतान नहीं किया। ट्रम्प ने सूचना दी कि उन्होंने जितना धन कमाया उससे अधिक का नुकसान उठाया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक बयान में ट्रम्प संगठन के वकील एलन गार्टन ने कहा कि यदि सभी नहीं तो अधिकांश में ऐसा हुआ। पिछले एक दशक में राष्ट्रपति ट्रम्प ने संघीय सरकार को व्यक्तिगत करों के रूप में करोड़ों डॉलर का भुगतान किया है, जिसमें 2015 में उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद के भी व्यक्तिगत करों का भुगतान शामिल है।

 बाद में एक व्हाइट हाउस ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प ने आरोप से इनकार करते हुए रिपोर्ट को पूरी तरह से नकली बताया। बीबीसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, "मैंने करों का भुगतान किया है और आप यह खुद देखेंगे। अभी मेरे टैक्स रिटर्न का ऑडिट चल रहा है। उन्होंने कहा, आईआरएस (इंटरनल रेवेन्यू सर्विस) का मेरे साथ व्यवहार अच्छा नहीं है, वे मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं।" ट्रम्प को अपने व्यवसाय संबंधी दस्तावेजों को साझा करने से इनकार करने के कारण कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 1970 के दशक के बाद से अपना टैक्स रिटर्न सार्वजनिक नहीं किया है, वैसे कानूनी तौर पर ऐसा करना अनिवार्य नहीं है। इस बीच डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के अभियान ने इस रिपोर्ट को लेकर ट्रम्प पर हमला बोला है। इसके अलावा डेमोक्रेट्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्रम्प के इस व्यवहार की आलोचना की है।


Post a Comment

0 Comments