Ad Code

Responsive Advertisement

IPL 2020 SRH vs KXIP : ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद लड़खड़ाया हैदराबाद, बनाए 201 रन

 

वैसे तो SRH के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था, लेकिन वह अपने जाने-पहचाने अंदाज में नहीं खेल रहे हैंI हो सकता है आज वो अपना पुराना रूप दिखाएं, क्योंकि पंजाब के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार हैI आज जो भी टीम मैच जीतेगी वो ऊंची छलांग लगाएगीI पंजाब के सिर्फ 2 पॉइंट हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट काफी अच्छा हैI अगर वो जीतती है, तो आखिरी से सीधे पांचवे स्थान पर पहुंच जाएगीI वहीं हैदराबाद के 4 पॉइंट्स हैं और अगर आज उन्हें 2 पॉइंट्स मिलते हैं, तो वो छठे से चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगेI हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया हैI हैदराबाद ने इस मैच के लिए सिर्फ एक बदलाव किया, खलील अहमद की वापसी हुई है और सिद्धार्थ कौल की जगह उन्होंने ली हैI पंजाब ने आज के मैच के लिए 3 बदलाव किए हैं, लेकिन इनमें क्रिस गेल का नाम नहीं हैI प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया हैपंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को एक और मौका दिया हैI टीम ने सरफराज खान, हरप्रीत बराड़ और क्रिस जॉर्डन को ड्रॉप किया हैI

KXIP- केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मंदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और मुजीब उर रहमान
SRH- 
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा और खलील अहमद


सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने आइपीएल 2020 के 22वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने इस मैच में 6 छक्कों 7 चौकों की मदद से 55 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 176.36 का रहा। वो रवि बिश्नोई की गेंद पर LBW आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में डेविड वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी करके टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दी। वार्नर ने भी 52 रन की पारी खेली और आउट हो गए। ये आइपीएल में 50वां मौका था जब वार्नर ने 50 रन से ज्यादा की पारी खेली और ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। वार्नर और बेयरस्टो के बीच ये दूसरा मौका था जब दोनों के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी की। वहीं दोनों के बीच इस लीग में पांचवीं बार शतकीय साझेदारी हुई।




बेयरस्टो इस मैच में पूरी लय में दिख रहे थे, लेकिन वो शतक से चूक गए और 97 रन पर आउट हो गए। आइपीएल में वो 97 रन पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले रिषभ पंत गुजरात लायंस के खिलाफ इस लीग में 97 रन पर आउट हो चुके हैं। इसके अलावा डेविड वार्नर जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने ओपनिंग पेयर के तौर पर इस लीग में 1000 रन पूरे कर लिए और आइपीएल में ओपनिंग पेयर के तौर पर 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले सातवें जोड़ीदार बन गए। यही नहीं वार्नर और बेयरस्टो ने इस मैच में 160 रन की साझेदारी ओपनर के तौर पर की और ये आइपीेएल में पहले विकेट के लिए सातवीं सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। कमाल की बात ये है कि इस लीग में ओपनर के दौर पर सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों के नाम पर है। इन दोनों ने पिछले सीजन में आसीबी के खिलाफ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 185 रन की पार्टनरशिप की थी। यूएई में इस सीजन में हैदराबाद की तरफ से ये सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी रहा।


आज के मैच में सबसे बड़ा सवाल यही है, पंजाब की बैटिंग में मयंक और राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका हैI आंकड़ों की मानें तो SRH का पलड़ा पंजाब पर भारी हैI क्या पंजाब आज हैदराबाद के खिलाफ अपना रिकॉर्ड सुधार पाएगा ??

 

 

 


Post a Comment

0 Comments